Wednesday, May 27, 2026
Latest:
katni

सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रबोध की भावना पर काम कर रहा जनपरिषद

कटनी। वर्तमान परिवेश में नैतिकता, राष्ट्रीयता की भावना और राष्ट्रबोध का प्रायः हर स्तर पर हृास हो रहा है, ऐसे में समाज के बीच जाकर सेवा से जुड़े कार्यों के माध्यम से समरसता का वातावरण तैयार करना होगा। जन परिषद मानवीय मूल्यों और देशहित से जुड़ी भावना को लेकर समाज के बीच जाने वाला संगठन है। यह बात राजपैलेस में आयोजित जनपरिषद की महिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों ने कही।

katnii

समारेाह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती ममता पटेल मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, केडीए उपाध्यक्ष आशा कोहली, समाजसेवी सुनील रांधेलिया, कवि मनोहर मनोज, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश सोनी, एम.जे.एस. लांबा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, एमआईसी सदस्य प्रीति सूरी एवं पार्षद सुभद्रा सोनी की मौजूदगी रही। दीप प्रज्जवलन से शुरू हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने जनपरिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अपने सेवाभावी और राष्ट्रीयता से जुड़े कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से जनपरिषद ने समूचे प्रदेश ही नहीं प्रदेश की सीमाओं से बाहर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इसके लिए परिषद के राष्ट्रीय संयोजक रामजी श्रीवास्तव बधाई के पात्र हैं।pitamber

उद्बोधन के बाद जनपरिषद जिला महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी सोनी, उपाध्यक्ष गीता पाठक, मीना चौधरी, सचिव अर्चना सोनी, कोषाध्यक्ष संगीता जायसवाल, सह सचिव शांति शर्मा एवं नगीना सोनी व कार्यालय प्रभारी रश्मि बरसैंया को नये दायित्व को शपथ दिलाई है। नवनियुक्त अध्यक्ष शिल्पी सोनी ने कहा कि वे सेवाकार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगी, इसके लिए सभी का साथ आवश्यक है। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में समाज में बेहतर कार्य करने वाले पत्रकारों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इसी क्रम में साहित्य के क्षेत्र से अरूणा दुबे एवं रामसेंगर का भी अभिनंदन किया गया। अतिथियों का स्वागत जनपरिषद अध्यक्ष राजेश प्रखर एवं सचिव अजय खरे ने किया।

आदमी के दर्द की यह भी एक पहचान है
की दूसरों के दर्द में भी तिल मिलाना चाहिए।

वरिष्ठ कवि प्रकाश प्रलय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के द्वितीय चरण में शहर के कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को ऊंचाईयां प्रदान की। वरिष्ठ कवि मनोहर मनोज, सुरेश सोनी ऋतुराज, रामसेंगर, अरूणा दुबे, रवि चतुर्वेदी, शरद जायसवाल, मारूफ अहमद हनफी, रजनी सोनी, रामखिलावन गर्ग, मुकेश चंदेरिया, विष्णु बाजपेयी, मनोहर सोनी दीप, सावित्री तिवारी, विष्णुदत्त तिवारी, रामदयाल गुप्ता, अर्थव तिवारी, राकेश शर्मा, आनंद तिवारी, आनंद अकेला, राजेश प्रखर, डॉ. सुधा गुप्ता, जगदीश गुप्ता, लखन डेहरिया, डॉ. ऊषा पाण्डेय, गीता पाठक, अंजू तिवारी, नित्यानंद नित्य, मनेाज आनंद, अर्चना ज्योति ने कविता पाठ किया। इसी क्रम में संभव रांधेलिया, जगदीश साहू, गायत्री जैन, प्रकाश भौमिया, सुरेन्द्र गुप्ता एवं राकेश जैन सकूरा ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। समारोह में रामाधार गौतम, सरमन तिवारी, राजेश बनवारी, भगवान सिंह परिहार, अनुराग त्रिसोलिया, कैलाश सरावगी, दिनेश जैन, अशोक डोडानी, अनिल ताम्रकार, राजेन्द्र सोनी, श्रीमती अनुराधा दीक्षित, वीरेन्द्र तिवारी, सुमन बरसैंया, रीता बर्मन, अर्चना चंदेरिया, रचना गुप्ता, आशा जायसवाल, गीतांजलि श्रीवास्तव, संगीता लोधी, उमा भारती जायसवाल, पवित्रता राव, मीना खरे, कृतिका एवं लता खरे सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतिम चरण में कवि प्रकाश प्रलय को जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटा गया। आभार प्रदर्शन पत्रकार आशीष सोनी ने किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply