सात नवंबर तक बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

जबलपुर,यभाप्र। सोमवार से दीपावली के पांच दिनी पर्व शुरू हो चुका है। यातायात विभाग की शानदार व्यवस्था के कारण धनतेरस पर बाजार में लोगों ने निर्विघ्र खरीदारी की कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। उल्लेखनीय हैं कि यातायात विभाग ने 7 नवंबर तक बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। दो पहिया वाहनों को भी रोक दिया जाएगा। 7 नवंबर तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। इसमें नो एंट्री का समय भी सुबह 6 से रात 12 बजे तक किया गया है।
इन मार्ग से अंदर नहीं जा सकतेे वाहन
तुलाराम चौक से अंधेरदेव, जायसवाल पेट्रोलपंप से मेन रोड होते हुए गणेश चौक, डॉ भंडारी तिराहा से पुल नं 4 के पास से गुरुद्वारा, पेंटीनाका से सदर बाजार और टीआई क्रासिंग से सदर बाजार, छोटी लाइन फाटक से कपूर क्रासिंग, गुरुद्वारा क्रासिंग, करमचंद चौक से तुलाराम चौक, आगा चौक से शंकर घी भंडार, गोलबाजार से कछियाना, मछरहाई, अंधेरदेव, गोहलपुर थाने से मिलौनीगंज चौक, दमोहनाका से छोटा फुहारा, सुपर मार्केट से बड़ा फुहारा, बल्देबवाग से बड़ा फुहारा, हरदौल मंदिर से सराफा, बखरी तिराहा से राजा रसगुल्ला, मिलौनीगंज से कोतवाली, शंकर घी भंडार से सराफा तक चार पहिया, ठेला, रिक्शा, हाथ ठेला नहीं जा सकेंगे।
यह है व्यवस्था
बिलहरी नाका-बिलहरी नाका की ओर जाने वाले भारी वाहन का पेंटीनाका की ओर से प्रवेश बंद है। वहीं अंधमूक बायपास मेडिकल की ओर से त्रिपुरी चौक, गढ़ा बाजार की ओर वाहनों को आगे नहीं जाने दियर जा रहा है। कटंगी-पाटन बायपास की ओर से दीनदयाल चौक वाहन ,ं महाराजपुर बायपास की ओर से अधारताल तिराहे की ओर भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है जबकि रांझी चुंगीनाका की ओर से सतपुला भारी वाहन नहीं जा रहे हें।
2 से 5 बजे तक भारी वाहनों में रहेगी छूट
पाटन बायपास चौराहा से चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर, कछपुरा मालगोदाम से मेहता पेट्रोलपंप, एमआर 4, अहिंसा चौक, स्टेट बैंक चौक होते हुए दीनदयाल चौक तक भारी वाहनों को दोपहर 2 से 5 बजे तक नो एंट्री में छूट दी जाएगी।








