मध्यप्रदेश
सागर में 5 कोरोना पॉजिटिव मिलने से सनसनी, 35 कोरोना एक्टिव मरीज

सागर (आशीष शुक्ला)। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर की बायरोलाजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में आज पांच नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होकर बीएमसी से छुट्टी होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 35 पर आ गई है।
रविवार को आई रिपोर्ट में विजय टॉकीज रोड़ निवासी मेडीकल संचालक, गुरूगोविंद सिंह वार्ड से 65 और 36 वर्ष की दो महिलाएं , तिली से 27 साल का युवक, बाहुवली कॉलोनी से 46 साल का व्यक्ति कोरोना सहित कुल 5 मरीज पॉजििटव पाये गए हैं।
कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान सुबह मौत हो चुकी है।








