Site icon Yashbharat.com

सागर में पुलिस आरक्षक व निगम कर्मचारी सहित 9 कोरोना पाॅजिटिव मिले

सागर। (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) नगर निगम तथा थाना केंट के कर्मचारियों सहित सागर में मंगलवार को जांच रिपोर्ट में 8 नए कोरोना पाॅजिटिव सामने आए हैं।

जिन्हे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

बुन्देलखण्ड मेडिकल के डीन डॉ जी एस पटेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार बायरोलाॅजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार आज 8 मरीजों की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है।

इनमें सागर नगर निगम में कार्यरत 45 वर्षीय व 55 वर्षीय पुरुष तथा 55 वर्षीय महिला शामिल हैं। सागर के ही थाना केंट में तैनात 45 तथा 42 वर्षीय दो पुरूष आरक्षक भी पॉज़िटिव पाए गए हैं। इनके अलावा सदर बाजार की 38 वर्षीय महिला व 36 वर्षीय पुरुष तथा 69 वर्षीय पुरूष मोतीनगर वार्ड निवासी शामिल है। एक जून को देर रात्रि प्राप्त रिपोर्ट में भी 50 वर्षीय मढ़िया विठ्ठल नगर वार्ड की कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है।

Exit mobile version