Latest

सागर में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर : फिर मिले 34 नए केस, 12 डिस्चार्ज

यशभारत  आशीष शुक्ला सागर यश भारत/ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पूरे जिले को अपनी चपेट में लिए हुए है। पिछले एक पखवाड़े में जिले में कोरोना का कहर लगातार बना हुआ है। आज महीने के आखिरी दिन भी 34 नए मामले मिले हैं। वहीं 12 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों में सर्वाधिक मामले सागर जिला मुख्यालय से हैं। सागर शहर में संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ रहा है। यहां एक ही परिवार से अनेक लोगों के संक्रमित होने के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से आज यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के खुरई, जैसीनगर, शाहगढ़, सुल्तानगंज, बंडा के अलावा सबसे ज्यादा मामले सागर के मकरोनिया इलाके से मिले हैं।

इनमे आनंद नगर, दीनदयाल नगर, विजय नगर, सिरोंजा, अवतार नगर,अंकुर कॉलोनी, दद्दाधाम और गंभीरिया क्षेत्र शामिल हैं। इनके अलावा गोपालगंज के लाल स्कूल, स्नेह नगर, काली तिगडढा, मधुवन ग्रीन,शिव विहार, कृष्ण विहार तथा कटरा, सुभाष नगर, बाहुबली कॉलोनी, लक्ष्मीपुरा तथा सिविल लाइन व केंट क्षेत्र से कुल 34 पॉजिटीव मरीज मिले हैं। इनके अलावा 12 मरीजों को ठीक होने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

Back to top button