Coronaमध्यप्रदेश

सागर में तहसीलदार और बीएमसी कर्मचारी समेत आज 21 पॉजिटिव मिले

सागर : करोना अपडेट@आशीष शुक्ला। करोना वायरस ने आज सागर के तहसीलदार और बीएमसी के कर्मचारी समेत कुल 21 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इन्हें मिलाकर जिले में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 299 है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ सुमित रावत द्वारा यश भारत को दी गई जानकारी के अनुसार आज बीएमसी की लेब से 12 अहमदाबाद से 07 तथा 02 अन्य सैंपल की रिपोर्ट में कुल 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सागर से 18 मरीजों समेत बेगमगंज गढाकोटा व हीरापुर के 1-1 मरीज शामिल हैं।

Back to top button