सागर में छह दिनों में हुआ आंकड़ा 100 के पार : एक ही दिन में मिले 33 पॉजिटिव, बुजुर्ग महिला की मौत
सागर। सागर जिले में सितम्बर का महीना करोना संक्रमण के विस्फोट को साथ लेकर आया है।
बीते छह दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। आज जिले में 33 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
इसमे एक डॉक्टर, और सराफा व्यापारी भी शामिल है। आज पांच मरीज स्वस्थ्य होकर घर वापिस हुए हैं वही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है।
सागर जिले में मिले संक्रमितों में शाहगढ़ में दो, देवरी,रहली, केसली और सागर के केंट हॉस्पिटल से पांच – पांच, बड़ा बाजार, मोतीनगर, पंतनगर से दो दो, सिविल लाईन, सागर स्टेट कालोनी, शनिचरी, सन्त कंवरराम वार्ड, तिली, कबीरधाम, इतवारी टोरी, बटालियन ,राजीव नगर वार्ड, रजाखेड़ी मकरोनिया में संक्रमित मरीज मिले हैं।
जिले में मरीजो की संख्या बढ़कर अब 1289 हो गई। वही स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या जिले 884 हो गई है तथा जिले में अब तक 67 लोगो की मौत हो चुकी है।