सागर में कोरोना से एक महिला की मौत 7 नए पॉजिटिव मिले 8 मरीज डिस्चार्ज
सागर, यशभारत। (कोरोना अपडेट@आशीष शुक्ला) कोरोना संक्रमण से सागर में एक महिला की मौत हो गई है वही सात नए पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए हैं तथा 8 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज की वायरोलाॅजी लैब की रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 8 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।इनमें 5 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है।
पॉजिटिव आई रिपोर्ट में 70 वर्षीय एक महिला की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई तथा पंतनगर वार्ड की 75 वर्षीय महिला 60 वर्षीय शास्त्री वार्ड 56 वर्षीय मनोरमा कालोनी तथा 35 वर्षीय मकरोनिया निवासी हैं।
इनके अलावा 3 पुरुषों में 75 वर्षीय रामपुरा 23 वर्षीय सेना तथा 65 वर्षीय मालथोन से हैं। इन सभी को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। वही बीएमसी के कोविड वार्ड में भर्ती 8 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए है।

