सागर में दिल दहलाने वाली वारदात, रेप के बाद 10वीं की छात्रा को जिंदा जलाया..!
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में 10वीं की छात्रा को कथित तौर पर रेप के बाद जिंदा जलाकर मार डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला बांदरी थाना अंतर्गत ग्राम जुझारपुरा का है. यहां गुरुवार शाम को 16 साल की लड़की का बुरी तरह से जली हुई हालत में शव मिला था. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की रेप के बाद जिंदा जलाकर हत्या की गई है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर रविंद्र चढ़ार नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मामला रेप और हत्या का होने की वजह से पुलिस बेहद बारीकी से मामले की जांच कर रही है. आला अफसर भी पूरे मामले पर नजर रखे हुए है. ऐसे में जांच अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
वहीं, धार जिले के अमझेरा के टांडाखेड़ा गांव 13 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की दादी बीमारी थी, जिसे इलाज के माता-पिता लेकर धार गए थे. आरोपी ने पीड़िता के घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया