Site icon Yashbharat.com

सागर जिले में फिर फूटा कोरोना बम: एक ही दिन में मिले जिले में मिले 33 पॉजिटिव, प्रशासन हुआ सतर्क

saugor sagar

saugor sagar

सागर आशीष शुक्ला। जिले में कोरोना का संक्रमण फिर एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। बुधवार को सागर जिले में 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं, जिसे लेकर जिले का प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमला भी सतर्क हो गया है। सेकेंड फेस में जिले में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घण्टे में कोरोना के 33 नए केस दर्ज हुए हैं जो सेकेंड फेस में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जिले में बीते 11 महीनों में 5718 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं वहीं 153 मौत हो चुकी हैं। जबकि 5456 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि जिला प्रशासन सागर में जल्द ही सख्त कदम उठा सकता है।

Exit mobile version