Latest

सागर : घर की कलह से तंग महिला ने 4 माह के मासूम को घर में अकेला छोड़ 2 बच्चों सहित कुएं में कूद कर जान दी

सागर, (यशभारत सागर ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला) । घर की कलह के चलते सागर जिले में एक महिला ने अपने 4 मह के मासूम को घर में अकेला छोड़कर 2 बच्चो सहित कुएं में कूद कर जान दे दी है।

शाहगढ़ कस्बे अंतर्गत ग्राम बराज की रहने वाली रजनी, पति रंजीत पटेल चार माह के मासूम बच्चे को घर पर अकेला छोड़कर 6 साल और 2 साल के अपने दो बच्चों को अपने साथ ले गई थी।

गांव में खेल रहे छोटे बच्चे ने कुँए में तैर रहें रजनी के शव की जानकारी लोगो को दी। जिस पर रजनी के शव को बाहर निकाला गया।

बच्चों की गुमशुदगी के शक में कुँए को दो इंजन पंप रखकर ग्रामीणों सहित पुलिस की मदद से खाली किया गया।

कुएं में दोनो बच्चों की लाश भी मिली है। सागर एसपी अमित सांघी ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Back to top button