Site icon Yashbharat.com

सागर के मकरोनिया में 3 संक्रमितों समेत जिले में कुल 5 पॉजिटिव मरीज मिले

images 10

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण का दौर लगातार जारी है। शनिवार को जिले में कुल 5 पॉज़िटिव मरीज पाए गए है जिनमे 3 मरीज मकरोनिया क्षेत्र से हैं। पॉजिटिव मरीजों में 3 महिलाएं तथा 2 पुरुष शामिल हैं

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं।

इनमें 25 तथा 37 वर्षीय महिला तथा 37 वर्षीय पुरुष मकरोनिया क्षेत्र से हैं। जबकि 28 वर्षीय महिला सागर तथा 51 वर्षीय पुरुष देवरी से हैं। मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सागर जिले में अब तक 5423 पॉज़िटिव मरीज मिल चुके हैं।

Exit mobile version