
जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) के साथ 20 सुंदरियां थीं जो सेमीफाइल तक पहुंची थीं जिसमें भारत की वर्तिका सिंह भी थीं। हालांकि वर्तिका टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं और इस कॉम्पटीशन से बाहर हो गईं। कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और यूनाइटेड स्टेट्स की सुंदिरयों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
इसके बाद साल 2018 की मिस यूनिवर्स कैटोरिना ग्रे (Catriona Gray Philippines) ने विनर और रनरअप के नामों की घोषणा की। मेक्सिको की सोफिया अरागोन ( Sofia Aragon) तीसरे स्थान पर रहीं, दूसरे स्थान पर रहीं पुएर्टो रीको की मैडिसन एंडरसन (Madison Anderson) और साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी सबको हराकर विश्व सुंदरी 2019 चुनी गईं।

