Site icon Yashbharat.com

कॉमनवेल्थ प्रबंधन पर भड़कीं साइना नेहवाल, लगाए गंभीर आरोप

mcms

नईदिल्ली : भारतीय टेनिस सनसनी साइना नेहवाल ने कॉमनवेल्थ प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल 4 अप्रैल से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए साइना नेहवाल अपने टीम मेंबर एचएस प्रणय, किदांबि श्रीकांत के साथ गोल्डकोस्ट पहुंची थीं। वहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि उनके पिता को फ्लाइट अटेंडें करने नहीं दिया गया। इससे साइना गुस्सा हो गईं।

साइना ने ट्विट कर अपने गुस्से का इजहार भी किया है। उन्होंने लिखा है- यह कहां का प्रबंधन हैं। मुझे बहुत धक्का लगा जब हम इंडिया से कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में हिस्सा लेने के लिए गोल्ड कोस्ट पहुंचे। मेरे पिता मेरे साथ आने के लिए ऑफिशियल तौर पर वैध थे। हालांकि पहले उनका नाम नहीं था लेकिन मैंने उन्हें अपने खर्चे पर गोल्ड कोस्ट लेकर आना था। अब यहां आकर पता चल रहा है कि ऑफिशियल लिस्ट में उनका नाम नहीं है। वह मेरे साथ रुक नहीं सकते।

साइना ने लिखा- मेरे पिता को इतने भी अधिकार नहीं दिए गए कि वह मेरे मैच देखने के लिए स्टेडियम आ सकें। कॉमनवेल्थ गेम्स प्रबंधन यह कैसा सहयोग हैं।
मैं अपने पिता को हर कंपीटिशन में साथ लेकर जाती हूं। पर मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि बिना मुझे बताए यह फैसला क्यों लिया गया कि वह गोल्ड कोस्ट में कहीं भी अपनी मर्जी से नहीं जा सकते।

Exit mobile version