Site icon Yashbharat.com

सांसारिक जीवन त्यागकर अरबपति पिता की डॉक्टर बेटी बनी जैन साध्वी

jain sadhvi

सूरत। मुंबई के अरबपति पिता की 28 वर्षीय बेटी हिना हिंगड़ सांसारिक जीवन त्यागकर जैन साध्वी बन गई हैं। हिना ने सूरत में आचार्य विजय यशोवर्मा सुरेश्वरजी महाराज से दीक्षा ली। अब वे साध्वी श्री विशारदमाला कहलाएंगी।

अहमदनगर विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडलिस्ट हिना पिछले तीन वर्षों से प्रैक्टिस कर रही थीं। वे छह बहनों में सबसे बड़ी हैं। परिवार मूल रूप से घाणेराव (पाली, राजस्थान) का रहने वाला है। पिता अशोक कुमार का यार्न का कारोबार है। पिछले पांच वर्षों से वे मुंबई में रह रहे हैं।

एमबीबीएस टॉपर रहीं हिना हिंगड़ पिछले कई सालों से अपने परिजनों को सन्यास के लिए मना रही थी। आखिरकार वो इसमें सफल हुई और बुधवार को दीक्षा ग्रहण कर ली। हिना परिवार की 6 बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके इस कदम से परिवार दुखी है लेकिन बेटी की इच्छा के आगे झुकना पड़ा।

Exit mobile version