Site icon Yashbharat.com

सांसद प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में शामिल, मालेगांव केस में हैं आरोपी

pragya singh thakur nia court 2019620 15243 20 06 2019 m

नई दिल्‍ली। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बता दें कि साध्वी पर मालेगांव धमाकों में शामिल होने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में कुल 21 सदस्य हैं जिनमें अब साध्वी प्रज्ञा का नाम भी जुड़ गया है। इस समिति के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इस समिति में सरकार ने विपक्ष के कई नेताओं को शामिल किया है। जिसमें शरद पवार और फारूख अब्दुल्ला प्रमुख हैं।

मालेगांव धमाकों में आरोपी होने के कारण साध्वी को इस समिति में शामिल करने पर राजनीतिक माहौल गर्म होने की संभावना है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हराया था।

Exit mobile version