Site icon Yashbharat.com

सांसद नवनीत राणा ने 3100 जोड़ों संग की थी सामूहिक समारोह में शादी, जानें- कौन हैं विधायक पति

20210325 091346

 

महिला सांसद नवनीत राणा इन दिनों खूब चर्चा में है। पिछले साल निर्दलीय चुनाव लड़कर सांसद बनी नवनीत की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। बता दें कि नवनीत की शादी महाराष्ट्र में विधायक रवि राणा के साथ हो चुकी है। दोनों की पहली मुलाकात बाबा रामदेव के आश्रम में हुई थी। दोनों ने साल 2011 में सामूहिक शादी समारोह में शादी भी कर ली थी। नवनीत के पति रवि राणा महाराष्ट्र के बदनेरा से विधायक हैं। 2019 में हुए आम चुनावों में इन्होंने शिव सेना कें कैंडिडेट को हराया था।

रवि राणा का जीवन

रवि राणा अमरावती के शंकरनगर के रहने वालें हैं। उन्होंने अमरावती के कॉलेज से ही साल 2000 में कॉमर्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। रवि ने तमिल पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करने वाली नवनीत राणा से शादी की, जो अब बाद में अमरावती से सांसद हैं। इनकी शादी का किस्सा बड़ा ही मजेदार है, बाबा रामदेव के आश्रम में मिले जोड़े ने सामूहिक शादी समारोह में शादी की थी जिसमें 3100 जोड़े शामिल हुए थे। इनकी शादी में बाबा रामदेव, तत्काल मुख्यमंत्री पृथ्वीराज च्वाहण शामिल हुए थे।

Exit mobile version