सांवेर के पंचडेरिया गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो लोग झुलसे। सांवेर क्षेत्र के पंचडेरिया गांव में एक रिहायशी इलाके से सटी हुई पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हो गया।
सांवेर के पंचडेरिया गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो लोग झुलसे
यह फैक्ट्री कृष्णा एनक्लेव कॉलोनी से लगी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री का ढांचा टीन शेड का बना हुआ था, जो विस्फोट के बाद पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। सांवेर के पंचडेरिया गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दो लोग झुलसे
