सहकारी संस्थाओं में आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती नियम बदले
कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद यह तय हो गया है कि पार्टी की कमान अभी करीब एक साल तक सोनिया गांधी के हाथ ही रहेगी।
पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए अगले साल अगस्त-सितंबर में चुनाव कराने का फैसला किया है।
कांग्रेस के संगठन महासिचव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा। हालांकि, बैठक के दौरान लगभग सभी नेताओं ने राहुल गांधी को ही दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की।
खुद राहुल गांधी ने भी इस विचार करने की बात कही है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पद त्यागने वाले राहुल ही 2024 चुनाव में भी पार्टी की अगुआई करेंगे।

