सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के लिए योगदान QR Code से

कटनी: सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के लिए योगदान QR Code से प्रत्येक वर्ष 07 दिसम्बर के दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इसके तत्वधान में जरूरतमन्द भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं दिवंगत भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं की सहायता के लिए झंडा दिवस निधि की स्थापना की गई है।
जिसमें सभी नागरिकों से उनकी श्रद्धानुसार योगदान राशि प्रेषित करने का अनुरोध किया गया है। योगदान राशि जमा करने की प्रक्रिया को सर्वसाधारण के लिए बनाने की दृष्टि से इस वर्ष क्यू आर कोड की मदद लेने का प्रस्ताव है, जिसे समस्त पंचायतों, राजस्व कार्यालयों, पुलिस थानों, बैंको चिकित्सालयों, विद्यालयो एवं महाविद्यालयों इत्यादि में 01 दिसम्बर 2023 से 15 दिसम्बर 2023 तक उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल डॉ शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी नें बताया कि उक्त क्यू आर कोड को विभिन्न कार्यालयों में उपयुक्त स्थान पर चिपकाने एवं निकालने के लिए एक विज्ञापन एजेंसी के सहयोग की आवश्यकता है, जो कि समस्त जिले में ये कार्य सम्पूर्ण कर सके इच्छुक विज्ञापन एजेंसी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कटनी फोन न. 07622-223144 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।








