राज्य शासन और जिला प्रशासन इस वीवीआईपी पेड़ की खास देखरेख सुनिश्चित करते हैं। पेड़ की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तो तैनात रहते ही हैं लेकिन एक मजबूत लोहे की जाली भी इसके ईर्द-गिर्द लगाई गई है ताकि पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके। इसके अलावा पेड़ को खाद और पानी की आपूर्ति सही तरीके से हो इसके लिए भी प्रशासन ने व्यवस्था की हुई है। यहां पूरे समय पानी का एक टैंकर अलग से सिर्फ पेड़ के लिए खड़ा रहता है।
दरअसल सरकारी और निजी आयोजनों में पौधरोपण के कई कार्यक्रम होते हैं लेकिन अधिकांश में पेड़ों का संरक्षण नहीं हो पाता। नतीजा ये निकलता है कि पेड़ सूखकर दम तोड़ देते हैं। लेकिन यहां इस पेड़ को वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है। ये पूरे समय हरा-भरा रहता है। आईए आपको बताते हैं कि इस पेड़ को वीवीआईपी का दर्जा क्यों हासिल है।
दरअसल अपने दौरे पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने इसे रौंपा था। इस पीपल वृक्ष को बोधि वृक्ष माना गया जिसके नीचे बैठकर भगवान गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। चूंकि महिंदा राजपक्षे ने इसे अपने हाथों से रोंपा था लिहाजा इस वृक्ष को वीवीआईपी का दर्जा गया है। बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म अनुयायी यहां इस वृक्ष के दर्शन के लिए पहुंचते है लिहाजा ये वृक्ष शासन और प्रशासन के लिए भी बहुत खास है।
12 से 13 लाख का खर्च
जानकारी के मुताबिक इस वीवीआईपी वृक्ष की देखरेख, सुरक्षा में प्रशासन का करीब 12 से 13 लाख रुपए सालाना खर्च होते हैं। इसके अलावा सड़क मेन्टेनेंस, लोहा की जाली का बाड़ा सहित अन्य खर्च अलग से है। फिलहाल इस वीवीआईपी वृक्ष पर हो रहे खर्च के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जितना खर्च वीवीआईपी पेड़ पर हो रहा है उससे प्रदेश में दूसरे स्थानों पर लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जा सकता है।
-
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड, प्रदेश में छठवां स्थान,निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के कुशल नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग का परिणाम, 92.83 वेटेज स्कोर के साथ दर्ज की उल्लेखनीय उपलब्धि -
भट्टा मोहल्ला मे किराये के मकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला नर्स ज्योति का शव पुलिस जांच मे जुटी -
बिलहरी पुलिस की अवैध शराब बेचने वालो को किया गिरफ्तार,अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के चार प्रकरण किए दर्ज -
इंदिरा आवास योजना के अनधिकृत कब्जाधारियों पर निगम प्रशासन की सख्त कार्रवाई,अनधिकृत कब्जा करने वाले 12 व्यक्तियों से आवास खाली कराकर शासकीय संपत्ति को किया गया अतिक्रमण मुक्त -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज में कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान आयोजित -
सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग एवं स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजि -
कटनी राजीव गांधी वार्ड के गौतम बधवा बगीचा में एयरटेल प्रस्तावित मोबाइल टावर का विरोध, रहवासियों में आक्रोश -
कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 360 लीटर अवैध शराब एवं बलेनो कार जप्त -
रीठी में रेल रोको आंदोलन 22 को,मांगों पर अड़े क्षेत्रवासी, पुलिस-प्रशासन से हुई शांति पूर्ण चर्चा -
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया -
एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक धराये कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही -
एक पिस्टल एवं तीन धारदार चाकू के साथ तीन आरोपी एवं एक विधि उल्लंघनकारी बालक धराये कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही -
जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया श्रुतपंचमी महापर्व -
जिला न्यायालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,विशेषज्ञ परामर्श के साथ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं नागरिकों ने लिया लाभ -
नेशनल बुक रीडिंग डे पर हुई पुस्तकों की चर्चा,डाइट फेकल्टी, जन शिक्षकों और शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों से संवाद -
संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल बनीं विदुषी सिंह, बनीं चार्टर्ड अकाउंटेंट -
विगत एक वर्ष से फरार तीन कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल -
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नगर निगम कर्मियों का चक्काजाम, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी -
क्षत्रिय संगठनों ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य जयंती -
नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध म महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
