Site icon Yashbharat.com

सर्पदंश से हुई महिला की मौत, परिजनों अस्पताल से हंगामा कर झाड़ फूंक के लिए ले गए शव, फिर हुआ ये

saf sneck

saf sneck

इंदौर, Indore News। खुड़ैल क्षेत्र में देर रात एक महिला को सांप ने काट लिया। स्वजन उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजनों को डाक्टरों की बात पर भरोसा नहीं हुआ पेशेंट की मौत हो गई। इसके चलते वे शव को झाड़-फूंक करवाने के लिए सांवेर ले गए। जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस रात में करीब तीन घंटे तक शव को ढूंढती रही। बाद में स्वजनों कर शव वापस बुलवाया। घटना रविवार शाम की है।

खुडैल थाना क्षेत्र में रहने वाली रमतू बाई पति करण को उसका रिश्तेदार मनोज सहित अन्य लोग अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया था कि रमतू बाई को अलमारी के पीछे छुपे सांप ने काट लिया। डॉक्टर ने रमतूबाई की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया । इस बात पर स्वजन नाराज हो गए। उन्होंने इलाज न करने का आरोप लगाया और महिला की लाश ले जाने लगे। एमवाय के सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोग उन्हें रोकने लगे तो स्वजनों ने गार्ड से धक्का-मुक्की भी की। आरोप है कि स्वजनों के पास हथियार थे वह भी उन्होंने गार्ड और अस्पताल स्टाफ को दिखाए थे। इस वजह से कोई कुछ बोल नहीं पाया।

मामले में अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी भंवरकुआं पुलिस को दी, क्योंकि स्वजनों ने मृतक के घर का पता संजय गांधी नगर लिखवाया था। मामले में पुलिस उक्त पते पर पहुंची तो पता चला कि वो तो छह माह पहले ही खुडैल में शिफ्ट हो गए। इसकी जानकारी खुडैल थाने पर दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला के घर का पता लगाया। घर पर पहंची पुलिस तो पता चला कि वो स्वजन झाड़-फूंक के लिए लेकर गए हैं। मामले में पुलिस ने संपर्क करते हुए शव को एमवाय अस्पताल लाने का बोला। कुछ देर बाद स्वजन शव को लेकर एवॉय अस्पताल पहुंचे।

Exit mobile version