Site icon Yashbharat.com

सरोगेसी की मदद से फिर मां बनेगीं ऐश्वर्या , जानें क्या है वजह

10 46 412806000aishwarya rai bachchan ll

बॉलीवुड एक्ट्रैस ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ का फैंस ‘फन्ने खां’ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपनी डिमांड देखते हुए ऐश्वर्या राय ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब ऐश एक फिल्‍म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करेंगी। अब खबर है कि ऐश्वर्या को एक और फिल्म का ऑफर मिला है।

 

ऐश्वर्या राय ने अनुष्का शर्मा को रिप्लेस कर दिया है। अब वो फिल्म ‘जैस्मीन-एक किराए की कोख’ में नजर आएंगी। ये फिल्म सरोगेसी पर आधारित है, जिसमें ऐश्वर्या एक सरोगेट मदर का रोल कर रही हैं। बता दें कि, इससे पहले ऐश्वर्या राय ने फिल्म ‘जज्बा’ में मां का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ इरफान खान भी थे।

 

मुंबई मिरर से बात करते हुए फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा राव अरोड़ा ने बताया कि उनकी अगली फिल्म ‘जैस्मीन’ में ऐश्वर्या राय सरोगेटिक महिला का किरदार निभा सकती हैं। फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित है।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म गुजरात की एक महिला के बारे में है, जो बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती पर वो दूसरों के लिए सेरोगेट मदर बनने का फैसला लेती है। बाद में वो बच्चे के मोह में आ जाती है और उस बच्चे को वापस चाहती है।

Exit mobile version