jabalpur

सराफा और कमानिया के 500 घरों में नगर निगम द्वारा कराई जाएगी आवश्यक सामग्रियों की सप्लाई

जबलपुर । सराफा और कमानिया बाजार क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 500 घरों में नगर निगम द्वारा सभी आवश्यक सामग्रियों की सप्लाई करने हेतु व्यवस्था बनाई गयी है। सराफा चौक पर स्थापित अस्थाई कार्यालय एवं ऑन डोर सर्विस सहायता केन्द्र के माध्यम से वहॉं के नागरिकों को सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ वहॉं विशेष रूप से सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जाना प्रारंभ कर दिया गया है।

आज कलेक्टर भरत यादव ने सराफा में बनाये गए अस्थाई कार्यालय का निरीक्षण किया और कंटेन्मेंट क्षेत्र के आवश्यक सेवाओं के लिए निगम प्रशासन द्वारा लगाई गयी अधिकारियों-कर्मचारियों की डयूटी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान निगमायुक्त आशीष कुमार मौजूद रहे ।
क्षेत्रीय नागरिकों की सहायता के लिए ऑन डोर सर्विस सहायता में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नम्बर भी जारी किये गए है, जिससे कि वहॉं के नागरिकों को किसी चीज के लिए कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिन अधिकारियों को कार्यालय में क्षेत्रीय नागरिकों की सहायता के लिए जिम्मेदारी दी गयी है उनमें संभागीय अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह उईके, जिनका मोबाइल नम्बर 9685043280, सागर बोरकर अधीक्षक अतिक्रमण शाखा मोबाइल नम्बर 9755937121, अतुल रैकवार, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मोबाइल नम्बर 9685043739, श्री नरेन्द्र कुशवाहा दल प्रभारी अतिक्रमण मोबाइल नम्बर 9685043875,  ब्रजेश कुमार तिवारी मोबाइल नम्बर 9424915690,  लक्ष्मण कोरी दल प्रभारी अतिक्रमण शाखा मोबाइल नम्बर 9685043687, इन सब अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी से समन्वय बनाकर संबंधित क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन का कार्य कराने और नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 24 घंटे तत्पर रहने की जिम्मेदारी दी गयी है।

इस अवसर पर कलेक्टर भरत यादव ने निर्देशित किया कि यहॉं पर प्रातःकाल के समय अस्थाई चलित वाहन पर दूध की व्यवस्था कराई जाये, इसके साथ-साथ आम नागरिकों को प्रतिदिन की दिनचर्या के हिसाब से जो सामग्रियॉं लगती हैं उन्हें भी व्यवस्था बनाने में सहायता करें।

कलेक्टर ने आपदा की घड़ी में यहॉं के नागरिकों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश देते हुए यहॉं के नागरिकों से भी अपील की है कि शतप्रतिशत सभी लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहकर प्रशासन को व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त राकेश अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, संभागीय अधिकारी  महेन्द्र सिंह उईके, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अतुल रैकवार, दल प्रभारी  नरेन्द्र कुशवाहा, श्री लक्ष्मण कोरी,  ब्रजेश तिवारी, आदि उपस्थित रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम