Latest

सरकार ने Ujjawala Yojana के तहत फ्री LPG Cylinder बांटने की नीति में किया बदलाव

 

PMUY: सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के तहत फ्री LPG Cylinder वितरित करने की नीति में बदलाव किया। सरकार ने इस स्कीम के तहत कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में तीन महीने तक गरीबों को निशुल्क LPG Cylinder बांटने का फैसला किया था।

images 39

इस योजना के तहत शुरुआती दो महीनों अप्रैल और मई में लाभार्थियों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के तहत अग्रित तौर पर धनराशि प्रदान की गई थी ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सरकार ने जून महीने के लिए इस नीति में बदलाव किया। अब लाभार्थी को जून महीने के लिए पहले खुद एलपीजी सिलेंडर की कीमत चुकानी होगी और यह राशि बाद में सरकार द्वारा उसके खाते में डाल दी जाएदी।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान गरीबों की परेशानी को कम करने के चलते सरकार ने यह स्कीम चालू की थी। इसके चलते उज्जवला योजना में रजिस्टर्ड लोग ही इसका लाभ उठा सकते थे।

इस योजना के तहत 14.2 किलोग्राम वाले तीन एलपीजी सिलेंडर और 5 किलो वाले 8 एलपीजी सिलेंडर देने का प्रावधान था। एक महीने के अंदर 14.2 किग्रा वाला एक ही सिलेंडर प्रदान किया जाना था। इस स्कीम को सफल बनाने के लिए 1000 एलपीजी वितरकों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया गया था कि लाभार्थियों को समय पर सिलेंडर मिल जाए।

 

सरकार ने इस योजना के तहत 24 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का टारगेट रखा था लेकिन उसका यह टारगेट पूरा नहीं होगा। 20 मई की अवधि तक मात्र 6.8 करोड़ सिलेंडर ही वितरित हुए थे। इस गति के हिसाब से जून अंत तक 15 करोड़ से कम ही एलपीजी सिलेंडर वितरित हो पाने का अनुमान है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम