Kisan MSP news किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के लाखों किसानों के हित में आज सरकार ने अहम फैसला लिया है। इसके चलते गेहूं, चना सहित अन्य फसलों का न्यूतनम समर्थन मूल्य MSP बढ़ा दिया गया है।
अब गेहूं का समर्थन मूल्य 50 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर मिलेगा। इसके बाद अब गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपए हो गया है। चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 225 रुपए बढ़ाकर 5100 रुपए कर दिया गया है।
सरकार के इस फैसले से लाखों किसानों को फायदा होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमएसपी बढ़ाए जाने के अवसर पर कहा, ‘किसानों के कल्याण के लिए कार्य करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
अन्नदाताओं के हित में काम करने की हमारी प्राथमिकताओं के अनुरूप कैबिनेट ने एमएसपी बढ़ाने का एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे करोड़ों किसान लाभान्वित होंगे। अधिक एमएसपी जहां किसानों को सशक्त करेगी, वहीं उनकी आय दोगुनी करने में भी मदद करेगी। कृषि सुधारों को संसद की मंजूरी के साथ बढ़ी हुई एमएसपी से अन्नदाताओं की गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित होगी। जय किसान!
इस फैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, केंद्र सरकार ने न केवल MSP में वृद्धि की है बल्कि किसानों के पारिश्रमिक मूल्य को सुनिश्चित करने लिए MSP पर खरीद भी बढ़ाई है। बिना तथ्यों के आधार पर किसानों को भ्रमित करने वाले लोगों का झूठा चेहरा आज बेनकाब हो गया है, उन्हें अब हमारे अन्नदाता भाइयों बहनों से माफी मांग लेनी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पिछले 6 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में MSP में लगातार वृद्धि की गई है। इससे MSP के प्रति जो ग़लतफ़हमी है वह दूर हो जानी चाहिए।
मैं मानता हूँ कि किसानों के हित में मोदी जी के नेतृत्व में जो फ़ैसले लिए गए हैं वे कृषि और किसान-कल्याण की दृष्टि से मील का पत्थर रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले इसके लिए लागत मूल्य का डेढ़ गुना और कुछ फसलों में तो दोगुना दाम MSP के अंतर्गत किसानों को देने का फ़ैसला आज लिया गया है। मैं तहेदिल प्रधानमंत्रीजी के फ़ैसले एवं कृषिमंत्री @nstomar की घोषणा का स्वागत करता हूँ।
-
1.50 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा अनिवार्य; ₹1000 परीक्षा शुल्क वसूलने पर भड़के शिक्षक संगठन, ऑफलाइन एग्जाम की मांग -
सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या: परिजनों का आरोप- बहू ने सास को कमरे से निकाला बाहर, फिर परिजनों को बुलाकर की वारदात -
बहराइच के कतर्नियाघाट में दिखी विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड: मानसून के कारण बिलों से बाहर निकल रहे दुर्लभ जीव -
भारतीय अर्थव्यवस्था और बैंकिंग प्रणाली पर गहराया विदेशी निवेशकों का भरोसा: 2026 में जुटाए $12 अरब का विदेशी कर्ज, RBI के फैसले से मिली मजबूती -
मध्य प्रदेश में बारिश से भारी तबाही: रीवा, सतना और पन्ना में नदियां-नाले उफान पर; बहे बाइक सवार और डंपर, 150 से अधिक गांव प्रभावित -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: आज मेजबान नीदरलैंड्स से टकराएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला -
बठिंडा में बच्चों से भरी स्कूल बस में अचानक लगी आग: खिड़कियां तोड़कर निकाले गए 43 मासूम, टला बड़ा हादसा -
शेयर बाजार में बंपर तेजी की तैयारी: JPMorgan ने निफ्टी का टारगेट 27,000 रखा, पावर, ऑटो और डिफेंस सेक्टर बन सकते हैं नए ‘लीडर’ -
बीजेपी का ‘जेन ज़ेड आउटरीच प्रोग्राम’: युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष टीम गठित, स्मृति ईरानी और नितिन नबीन संभालेंगे कमान -
देश में पहली बार: बाढ़ में गंभीर घायल हुई हथिनी ‘जयमती’ एयरलिफ्ट, वंतारा अस्पताल में शुरू हुआ इलाज -
केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से संदिग्ध हालात में लापता हुए IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, ED की छापेमारी से जुड़ रहे तार -
अनाथ से अमेरिकी संसद तक आयशा: कैलिफोर्निया में प्रोग्रेसिव नेता वहाब ने रचा इतिहास, बनीं पहली अफगान-अमेरिकी सांसद -
भाजपा का प्रस्ताव: ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस के 1937 के निर्णय की कड़ी निंदा, राष्ट्रीय गीत के पूर्ण गायन का लिया संकल्प -
हैदराबाद हादसा: लग्जरी एस्टन मार्टिन कार से कुचलकर 26 वर्षीय युवती की मौत; सांसद का बेटा गिरफ्तार होने के तुरंत बाद जमानत पर रिहा -
NH-727 बेतिया-लौरिया मार्ग पर अनियंत्रित बस ने ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत; 5 गंभीर घायल -
विधायकों को फ्री कार देने के फैसले पर सरकार और विपक्ष (DMK) में तीखी बहस -
सिंधिया-तोमर के गढ़ में ‘राष्ट्रीय संगठन’ की बड़ी एंट्री- ग्वालियर-चंबल के 3 नेताओं को मिली कमान, क्या मजबूत होगी भाजपा की जमीन? -
संभल हिंसा का मुख्य मास्टरमाइंड शारिक साठा दुबई में घिला: इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस -
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NIA की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों पर छापेमारी, डिजिटल उपकरण जब्त -
रामगढ़: स्पंज आयरन फैक्ट्री के पावर प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग, 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 मजदूर गंभीर
