सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं जुटाने सरकार ने शुरू की जनभागीदारी से उपहार योजना
जबलपुर। प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के उपयोग की सामग्रियां जुटाने के लिए योजना शुरू की है। समाजसेवियों, संस्थाओं आदि को ये सामग्रियां उपहारस्वरूप स्कूल में देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 10 हजार रुपए तक की सामग्री भेंट करने पर धन्यवाद पत्र दिया जाएगा। 10 हजार से अधिक की सामग्री स्कूल को देने वाली संस्थाओं व समाजसेवियों के नाम एजुकेशन पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
सरकारी स्कूलों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के लिए जन-भागीदारी से उपहार योजना चलाई जा रही है। योजना से स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के साथ अधोसंरचना विकास के कार्य भी करवाए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय उपहार योजना में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए हैं।
स्कूल में सामग्री भेंट करने वालों के एजुकेशन पोर्टल पर दिखेंगे नाम, स्कूल शिक्षा विभाग की अपील सभी करें मदद
विद्यार्थियों को रोटेशन से बैठाने की भी व्यवस्था
सरकारी स्कूलों में कक्षा के सभी छात्रों को समान रूप से प्रथम लाइन में बैठाने के लिए रोटेशन व्यवस्था को भी लागू किया गया है। यह देखा गया है कि कक्षा में कुछ ही छात्र स्थायी रूप से आगे की पंक्तियों में बैठते हैं। इससे अन्य छात्रों को यह अवसर नहीं मिल पाता था। इस व्यवस्था में सुधार के लिए रोटेशन व्यवस्था लागू की गई है। साथ ही सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना मजबूत करने के लिए प्रदेश के सभी माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी विद्यालयों में प्रतिदिन शाला संचालन से पहले सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वजारोहण किए जाने की व्यवस्था की गई है।

सरकारी स्कूलों में बच्चों के उपयोग की सामग्रियों के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहन देने की योजना
ये सामग्रियां दी जा सकती है उपहार में
विद्यालय छात्रावास किचन के लिए आवश्यक सामग्री, पेयजल फिल्टर, वाटर कूलर, पंखे, विद्यालय परिसर में कुओं या ट्यूबवेल के खनन, फर्नीचर, खेल सामग्री आदि उपहार स्वरूप संस्थाएं स्कूल को दे सकती हैं।
विद्यालयीन आवश्यकताओं की सूची अपलोड करेंगे स्कूल : योजना में सभी सरकारी विद्यालय अपनी विद्यालयीन आवश्यकताओं को चिन्हित कर उनकी पूर्ति के लिए समाज से उपहार प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के भौतिक व अकादमिक विकास के लिए समाज से वस्तु रूप सहायता उपहार के रूप में लेना है। एजुकेशन पोर्टल पर विद्यालय उपहार नाम से मॉड्यूल उपलब्ध करवाया गया है। मॉड्यूल से विद्यालय आवश्यकताओं को विकासखंड स्रोत समन्वयक के जरिए अपलोड कर सकेंगे।
दान को प्रोत्साहन