Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में बदलने संबंधी आंध्र प्रदेश सरकार की याचिका पर SC में सुनवाई स्थगित

नई दिल्ली । आंध्र प्रदेश में सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में बदलने के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई आगे के लिए स्थगित कर दी है।

कोर्ट सरकारी आदेश को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा रद्द करने के खिलाफ राज्य सरकार की तरफ से दायर याचिका पर सनवाई कर रही थी।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य की जगनमोहन रेड्डी सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया था, जिसमें सभी स्कूलों में कक्षा एक से छह तक सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में अनिवार्य रूप से तब्दील करने को कहा गया था।

शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और गरीब वर्ग के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने के मकसद से रेड्डी सरकार ने शैक्षमिक सत्र 2020-21 से सभी सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में अनिवार्य रूप से तब्दील करने का आदेश दिया था।

इसके विरोध में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार के आदेश को खारिज कर दिया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम