Tuesday, May 12, 2026
Latest:
jabalpur

सरकारी कर्मचारी शाखाओं में नहीं जा सकते: राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा

जबलपुर। पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बयान का पूरी तरह से समर्थन किया है। कमलनाथ ने अपने बयान में कहा था कि सरकारी कर्मचारी संघ की शाखाओं में नही जाना चाहिए। जिसके बाद इस बयान पर भाजपा ने बढ चढकर तूल दिया। आर एस एस और उसकी शाखाएं चर्चा में आ गई है। भाजपा नेता भी इसका जवाब दे रहे हैं लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि आर. एस. एस. जब पूरी तरह राजनीति में आ गया है तो सामाजिक संगठन कहां- हुआ। सांसद तन्खा सिर्फ कांग्रेस के नेता नहीं है, बल्कि कानून के विशेषज्ञ भी हैं उन्होंने कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान का पूरी तरह समर्थन करते हुए उसे न्याय संगत बताया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply