Site icon Yashbharat.com

सम्प्रेक्षण गृह जबलपुर से दो बालक पलायन कर गए, अधीक्षक निलंबित

yashbharatnews

जबलपुर, (यशभारत)। जबलपुर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन दिनांक 29 जून 2020 के अनुसार सम्प्रेक्षण ग्रह जबलपुर में प्रातः 7:28 बजे संस्था से दो बालक पलायन कर गये है सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि सुबह 7:15 के बाद आइसोलेशन कक्ष में निवासरत 7 बालकों मे से चार बालकों को कमांडर हरिकिशन दास एवं संस्था कर्मचारी प्रमोद केवट द्वारा संस्था परिसर में बने शौचालय में शौच हेतू ले जाया गया था।

तत्समय मुख्य चैनल गेट के बाहर प्रांगण में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सैनिक कृष्णकुमार दुबे संस्था के दो चैनल गेट खुले छोड़कर कुर्सी पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे इसी दौरान 7 :29 बजे बालक एक बालक समीप दीवार पर टंगी चाबी निकालकर किशोर न्याय बोर्ड का ताला खोलकर अन्य बालक को इशारे से बुलाया गया।

ततपश्चात उक्त दोनों बालक किशोर न्याय बोर्ड की पिछली दीवार से कूदकर संस्था से पलायन कर गए सीसीटीवी फुटेज देखने पर यह भी ज्ञात हुआ कि सैनिक रवि रावर्ट जिसकी ड्यूटी सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत की गई है समय 7:30 बजे संस्था मे उपस्थित हुए है ।

लिहाजा कमिश्नर जबलपुर ने अधीक्षक सम्प्रेक्षण गृह सुश्री कविता येड़े अधीक्षक सम्प्रेक्षण ग्रह जबलपुर को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील)नियम -1966 के नियम-9(1)के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया कर दिया।

Exit mobile version