Site icon Yashbharat.com

समुद्री तूफान तटों पर पहुंचा, MP सहित कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश की संभावना

cyclone_fan

cyclone_fan

LIVE Weather Alert : बंगाल में खाड़ी से उठा समुद्री तूफान आज तटों से टकरा चुका है। इसके चलते दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में सुबह से तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है।
सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार यह सिस्टम काकीनाड़ा के बेहद करीब से गुज़रा है। सक्रिय बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए डीप डिप्रेशन आंध्र प्रदेश के तटों से जमीनी भागों पर पहुँच गया है।
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में मौसम बदल रहा है। समुद्री तूफन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है।
ताजा अनुमान यह है कि अगले दो दिन यानी 14 और 15 अक्‍टूबर को देश के कई राज्‍यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। अरब सागर में पहुँचने से पहले यह सिस्टम महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में बारिश देगा।
मुंबई में 14-15 अक्टूबर को अच्छी बारिश होने की संभावना है। जास्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार यह सिस्टम 13 अक्टूबर, 2020 की सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच ज़मीनी हिस्सों पर पहुंचा। इसके असर के चलते मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है।

इस समय आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। विशाखापत्तनम, नरसापुर, काकीनाड़ा समेत तटीय भागों में कम से कम अगले 6 घंटों तक मौसम खराब बना रहेगा।

– सक्रिय तूफान बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ते हुए डीप डिप्रेशन आंध्र प्रदेश के तटों से जमीनी भागों पर पहुँच गया है।

डीप डिप्रेशन के लैंडफॉल के समय आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में 55 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएँ चल रही थीं। कुछ हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुँच रही थी।

– मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी आंतरिक ओडिशा, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Exit mobile version