Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

समर्थकों पर भड़के दिग्गी राजा, कहा- शुभचिंतक गलत कैंपन कैसे चला सकते

भोपाल: साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में जहां बीजेपी शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा जताते हुए दोबारा रणभूमि में उतारने की बात कर रही है।

वहीं कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर अब तक संशय बरकरार है। सीएम उम्मीदवार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा का विषय बन चुके हैं। सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर भले ही दिग्विजय इनकार कर चुके हों लेकिन उनके समर्थक आज भी उन्हें ही सीएम पद का सही उम्मीदवार मानते हैं। समर्थकों के इसी बात को लेकर दिग्गी राजा एक बार फिर नाराज दिखे।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि जो लोग ‘दिग्विजय फॉर सीएम’ नाम का कैम्पेन चला रहे हैं वो कभी भी मेरे शुभचिंतक नहीं हो सकते।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं एक दशक तक प्रदेश का सीएम रहा हूं और मैं अपने इस बयान पर अडिग हूं। इस बार मैं सीएम पद का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं वो नहीं जो कहे कुछ और करे कुछ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply