इटावा। उत्तर प्रदेश के कैराना और नूरपुर में हुए उपचुनाव में हार के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के गढ़ इटावा में जातिवाद और परिवारवाद पर करारा प्रहार किया। योगी ने कहा कि वह जनता को विकास से जोड़कर सपा-बसपा के नापाक गठबंधन को तोड़ेंगे। बिना किसी का नाम लिए कहा, विकास का स्थान जातिवाद या परिवारवाद नहीं ले सकता।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए योगी ने 665 करोड़ की विकास की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। सपा-बसपा ने जातिवाद का नंगा नाच किया है। अब उनकी ओर से विकास बाधित कर घड़ियाली आंसू बहाए जा रहे हैं। अराजकता का वातावरण पैदा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास का रास्ता खोला है लेकिन, बहुत लोगों को यह रास नहीं आ रहा। मोदी को रोकने के लिए भ्रष्टाचारी, आतंकी व नक्सल समर्थित लोग गठबंधन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में भेदभाव नहीं होगा।
पचनद बनाया जाएगा पर्यटन स्थल
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इटावा में पर्यटन की संभावना को देखते हुए पचनद को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
सीएम के काफिले को दिखाए काले झंडे
योगी आदित्यनाथ के काफिले को ग्वालियर बाइपास रोड पर लुहन्ना गांव के पास करीब एक दर्जन युवकों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने दस युवकों को पकड़ लिया और थाना सिविल लाइन भेज दिया। युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और रिहाई की मांग की।
क्षुब्ध भाजयुमो उपाध्यक्ष ट्रेन से कटने पहुंचे
मुख्यमंत्री से मुलाकात में पुलिस के बाधा बनने से क्षुब्ध होकर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष घृतेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ट्रेन से कट कर आत्महत्या करने स्टेशन पहुंच गए। उन्हें साथियों ने रोका। उन्होंने पुलिस पर अपमान और स्थानीय इकाई पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही भूख हड़ताल की घोषणा की है।
-
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान -
मौत के 6 साल बाद कागजों में भी खत्म हुआ कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, हाईकोर्ट के दखल पर जारी हुआ डेथ सर्टिफिकेट -
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में मेगा सेलिब्रेशन: काशी से लेकर वडनगर तक विशेष अनुष्ठान, बाइक रैलियां और रक्तदान शिविर -
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की रिश्वत लेते धारवाड़ का तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार -
PM मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का किया उद्घाटन; सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का हुआ आगाज -
30 से 40 की उम्र में महिलाओं के लिए खतरनाक है ‘साइलेंट किलर’ हाई बीपी: एक्सपर्ट से जानें धमनियों के सख्त होने का कारण और बचाव -
3 साल बाद भारत लौटी IPL ऑक्शन की मेजबानी: दिसंबर 2026 में देश में लगेगा खिलाड़ियों पर दांव, 2028 मेगा ऑक्शन फिर विदेश में -
ओडिशा के मयूरभंज में संदिग्ध कोड वाला कबूतर मिलने से सनसनी: पैर की रिंग पर लिखा ‘BAN-2026’, पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे -
EPF Wage Limit Revised: नौकरीपेशा वर्ग को मोदी सरकार का तोहफा, ₹25000 हुई पीएफ की सैलरी लिमिट; 51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले -
अरब सागर में भारत-पाक नौसेना जहाजों की टक्कर: रक्षा मंत्रालय ने जताई सख्त आपत्ति, पाक राजनयिक तलब -
महिला बैंककर्मी को अश्लील मैसेज भेजने और ‘IAS बनाने’ का झांसा देने वाला सपा नेता राजन रिजवी बर्खास्त, केस दर्ज -
शेयर बाजार में हाहाकार: 330 मिनट में स्वाहा हुए ₹9 लाख करोड़, सेंसेक्स 1200+ अंक टूटा; ये हैं तबाही के 5 मुख्य कारण -
रेलवे अर्बन बैंक बिलासपुर में बंपर भर्ती: ग्रुप सी के 35 पदों पर प्रक्रिया शुरू; शेयरधारकों और स्टाफ आश्रितों को मौका -
चीन-पाक चुनौतियों के बीच भारतीय सेना का बड़ा आधुनिकीकरण: AI, ड्रोन तकनीक और आत्मनिर्भरता पर फोकस; देखें मुख्य बिंदु -
त्योहारी सीजन में रेलवे का बड़ा तोहफा: अजमेर-रांची के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन; कटनी मुड़वारा, सागर और दमोह में होगा स्टॉपेज -
‘मुंबई में घर खरीदना सपना’: TV एक्ट्रेस आंचल खुराना ने दिखाया अपने ₹70 हजार किराए का 1 BHK फ्लैट, खिड़की से दिखती हैं झुग्गियां -
ब्रिक्स समिट में आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख: ‘पहलगाम हमले’ की सर्वसम्मति से निंदा, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- ‘डबल स्टैंडर्ड स्वीकार नहीं’ -
पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील: नितिन नबीन बोले- 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे प्रार्थना करें देशवासी -
लद्दाख की मरती हुई त्सो कार झील को बचाने की अनोखी पहल: 15,000 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर के पानी से रिचार्ज होगी झील; उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुरू किया प्रोजेक्ट
