Site icon Yashbharat.com

सपा ने पूर्व विधायक कंकर मुंजारे को परसवाड़ा और निवाड़ी से मीरा यादव को दिया टिकट

flag of samajwadi party

भोपाल। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र बुदनी से ए आर्य को उम्मीदवार घोषित किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोंगपा और बसपा से गठबंधन की बात कही है। बसपा 22 उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

गौरी यादव ने बताया कि सीधी से केके सिंह, परसवाड़ा कंकर मुंजारे, निवाड़ी से मीरा यादव, पन्ना से दशरथ यादव, बुदनी से ए आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है। कंकर मुंजारे और मीरा यादव पहले भी विधायक रह चुके हैं।

 

सुबह अखिलेश यादव कांग्रेस से गठबंधन से किया था इनकार: 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था। अखिलेश ने कहा था कि हम कांग्रेस के रुख का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। लेकिन, उनकी ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इसलिए मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version