Latest

सपना चौधरी के शो में मची भगदड़, एक की मौत और कई घायल

पटना ।सपना चौधरी को लेकर लोगों के बीच क्रैज काफी ज्यादा रहता है और जहां भी उनका शो होता है वहां भारी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने पहुंच जाते हैं। ऐसे ही छठ के अवसर पर बेगूसराय जिले में सपना चौधरी का कार्यक्रम था लेकिन यहां मस्ती का माहौल सन्नाटे में बदल गया।

दरअसल, सपना की एक झलक पाने जुटी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने उन्हें काबू करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान भगदड़ मचने के कारण एक शख्स की मौत हो गई वहीं कई अन्य घायल हो गए।

जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के भरौल गांव में सपना चौधरी का कार्यक्रम चल रहा था। यह कार्यक्रम छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित किया गया था। इसी दौरान लोगों के हुजूम ने लगी बल्लियों की बेरीकेटिंग तोड़ने का प्रयास किया। लोगों के इस कृत्य से पंडाल गिर गया और लोग बेकाबू हो उठे। लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी।

इस दौरान कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ की चपेट में आकर साजन कुमार नाम के युवक की मौत हो गई। मामले में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। मामले के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पूरे इलाके में सपना चौधरी के कार्यक्रम की चर्चा है। बता दें कि सपना का यहां दो दिवसीय कार्यक्रम होना है।

स्पीकरों से दी जा रही थी सूचना

भगदड़ होने के बाद लगातार स्पीकरों से कहा जा रहा था कि पंडाल से सभी लोग बाहर निकलें। भगदड़ न मचाएं। साथ ही लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी चला दी। इसके बावजूद कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की डिमांड होती रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply