Site icon Yashbharat.com

सतना से रीवा के बीच दूसरी और तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य तेज, ये होगा फायदा

IMG 20201029 WA0020

Rail news, Satana to Rewa railway track रेलवे ट्रैक का विस्तार फिर तेजी से होने लगा है। जबलपुर रेल मंडल में भी दूसरी और तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम कोरोनाकाल के बाद रफ्तार पकड़ने लगा है। मंडल की सीमा में आने वाले सतना से रीवा के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है। 50 किमी लंबी इस रेल लाइन पर रेलवे को 60 ब्रिज बनाने हैं। मंडल की अन्य रेल लाइन की तुलना में यहां सबसे ज्यादा रेल ब्रिज बनाए जा रहे हैं। यह जिम्मेदारी पश्चिम मध्य रेलवे के निर्माण विभाग को दी गई है। दरअसल 2015 में यह परियोजना स्वीकृत हो गई थी, लेकिन सर्वे, बजट और काम की सुस्त रफ्तार की वजह से पूरी नहीं हो सकी।

महत्वपूर्ण परियोजना में शामिल-

 

सतना से रीवा के बीच दूसरी रेल लाइन का काम रेलवे बोर्ड की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना में शामिल हो गया है, जिसके बाद काम की रफ्तार तेज हो गई है। निर्माण विभाग को यह लाइन 2022 मार्च तक पूरी करनी है। अभी 50 किमी में रीवा से सतना की ओर तकरीबन 15 किमी की दूसरी रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। इस पर कमिश्नर रेल सेफ्टी ने ट्रेनें चलाने की भी स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी 35 किमी की रेल लाइन बनना बाकी है। निर्माण विभाग से जुड़े आला अधिकारी यहां ही डेरा डाले हुए हैं।

सतना से रीवा के बीच सिंगल रेल लाइन है, इस वजह से एक वक्त में एक ही ट्रेन चलती है,लेकिन दूसरी रेल लाइन बनने के बाद ट्रेनों की संख्या और रफ्तार दोनों बढ़ेंगी। रीवा संंभाग होने की वजह से यहां पर रेल लाइन का विस्तार सबसे महत्वपूर्ण है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर यह काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि इस ट्रैक पर सबसे ज्यादा ब्रिज होने से काम करने में दिक्कत भी आ रही है।

एक नजर में

Exit mobile version