Thursday, April 9, 2026
Latest:
jabalpur

संसद के समक्ष धरना देने सैकड़ों कर्मचारी दिल्ली गये

जबलपुर, विशेष प्रतिनिधि। केन्द्र सरकार की देशी विदेशी पूंजी निवेश श्रम कानूनों में बदलाव नई पेंशन योजना रद्द करने भर्तियों से पाबंदी हटाने एवं 7वें वेतनमान की विसंगतियां दूर करने आदि मांगों को लेकर संसद के समक्ष धरना देने के लिए जबलपुर से सैकड़ों की संख्या में कम्रचारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

रक्षा, रेल टेलीकाम, बीमा बैंक के कर्मी कल देंगे धरना

उल्लेखनीय है कि धरने का आव्हान एक दर्जन श्रमिक संगठन, सीटू, एटक, इंटक एचएमएम आदि 1 दर्जन श्रमिक संगठनों ने किया है। विगत 29 अगस्त को केन्द्रीय श्रम संगठनों के निर्णय के बाद रेलवे, रक्षा, बीमा, बैंक केन्द्रीय एवं राज्यों के शिक्षक दिल्ली रवाना हो गए हैं। वही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले सभी अस्पतालों के कर्मचारी भी कई दिन के क्रमिक अनशन पर पूर्व से ही आंदोलनरत हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply