Site icon YASHBHARAT.COM

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस की पहल : 180 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति का लाभ

shri ram katni news

कटनी। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कम्पनी लिमिटेड कटनी शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति योजना के तहत इस वर्ष भी कम्पनी के रीजनल क्रेडिट हेड आनंद प्रकाश शर्मा की उपस्थिति व शाखा प्रबंधक अमित साहू द्वारा मेधावी 180 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया गया।
shriramkatni

बताया जाता है कि वाहन चालकों के परिवार के मेधावी छात्रों, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं, उन सभी छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की गई है। यह छात्रवृत्ति की राशि कक्षा 7वीं से 11वीं तक के प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रदान की है।


छात्रवृत्ति राशि कक्षा 7वीं से 10वीं तक के छात्रों को 3 हजार रूपये एवं 11वीं कक्षा प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों को 3500 रूपये प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी लिमिटेड यह प्रोत्साहन राशि सभी मेधावी छात्रों को विगत 8 वर्षों से निरंतर से वितरित कर रही है।

Exit mobile version