कटनी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: धूमधाम से मनाया गया सोलह कलाओं से परिपूर्ण देवकीनंदन का जन्मोत्सव। साहित्य रंगमंच एवं ललित कलाओं की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती कटनी के द्वारा प्रेम वाटिका भार्गव कंपाउंड में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया संस्था अध्यक्ष उमा बहरे के नेतृत्व में एवं संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव जी के निर्देशन में बहुत सुंदर नन्हे मुन्ने बच्चों की कृष्णास्वरूप सज्जा का आयोजन किया गया।
जिसमें ढाई महीने से लेकर 11 साल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रथम चरण में महाकौशल प्रांत से पधारे हुए महामंत्री श्री धनराज जी गुप्ता मुख्य अतिथि एवं श्री शशांक श्रीवास्तव रेड क्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश के कोषाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रहे एवं विश्व हिंदू परिषद की सहसंयोजीका श्रीमती सीमा सिंह एवं प्रीति तंबाकड़ एवं संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष श्री दिनेश पांडे जी मंचासीन रहे ।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कन्हैया जी की आरती की गई तत्पश्चात अतिथियों को मंचासीन कराया गया ।
इसके बाद संस्था के ध्येय गीत का गायन ,श्रीमती अनीता सिजारिया ,माया तिवारी ,शालिनी सोनी , उमा बहरे ,गीता पांडेय ,अलका सरावगी , गीता बरसैन्या,हीरामणि बरसैन्या जी द्वारा किया गया
अतिथियों का स्वागत शॉल श्रीफल एवं फूलमाला द्वारा संस्था के महामंत्री श्री अशोक तिवारी उपाध्यक्ष श्री राजेश बहरे सुशील तिवारी सुशील तिवारी राजेश बरसैयां एवं नवीन गुप्ता द्वारा किया गया।
संस्था की कोषाध्यक्ष हीरामणि बरसैयां के द्वारा सबको तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया दूसरे चरण में संरक्षक सदस्य दिनेश पांडे जी गीता पांडे जी नंद बाबा और यशोदा जी के रूप में उनकी गोद में ढाई महीने के मोक्षदा शर्मा बालकृष्ण के रूप में बहुत सुंदर छठा विखेर रहे थे लाला को बधाई देने के लिए संस्था की सदस्य श्रीमती उमा बहरे गीता बरसैयाँ माया तिवारी हीरामणि बरसैयां अलका सरावगी अनीता सिजा रिया प्रीति सुहाने ,आशु सुहाने के द्वारा बहुत ही सुंदर बधाई नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं संस्था की आकाँक्षा बरसैन्या ,दीपाली गुप्ता ,किटी गुप्ता , विनीता अग्रवाल ,तनु गुप्ता ,प्रियंका गुप्ता शालिनी सोनी रीना कुचिया के द्वारा डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया ।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में कृष्ण लीला की झांकी प्रस्तुत की गई इस कार्यक्रम में 50 बच्चों ने भाग लिया कोई वासुदेव नंद बलराम गोपी कृष्ण सुदामा बनकर आया बहुत ही मनोहारी प्रस्तुति थी । इसी क्रम में गीतांजलि ग्रुप के बच्चों द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीला एवं रासलीला का मंचन किया गया।
दही की हांडी बांधी गई पूरा परिसर गोकुल वृंदावन परिवर्तित में हो गया था कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष श्रीमती उमा बहरे के द्वारा बहुत ही सुंदर रोचक और व्यवस्थित ढंग से किया गया उनके साथ श्रीमती शालिनी सोनी और दीपाली गुप्ता ने दिया संस्था में श्रीमती सुशीला शर्मा ,उर्मिला शर्मा विनीता अग्रवाल शांति शर्मा , रागिनी मित्तल , शशी दुबे ,अनु शशांक श्रीवास्तव , पूनम गुप्ता ,प्रियंका गुप्ता,तनु गुप्ता , अलका सरावगी किटी गुप्ता , आकांक्षा बरसैन्या ,रीना कुचिया गीता बरसैन्या, माया तिवारी की रही ।
कार्यक्रम के अंत मे सभी बच्चों को टॉफी बिस्किट ,प्रतिभा प्रमाण पत्र के साथ ही सुंदर गिफ्ट प्रदान किये गए । सभी उपस्थित जनमानस को प्रसाद वितरण किया गया ।
उद्बोधन सतना से पधारे मुख्यातिथि श्री धनराज गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया ।आभार संस्कार भारती की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव ने किया एवं संस्कार भारती की समस्त इकाइयों द्वारा लड़के लड़कियों के लिये संस्कार शाला चलाने का आग्रह किया ।
