Thursday, May 7, 2026
Latest:
Latest

श्रद्धा भक्ति से मनाया गया निर्वाण लाड़ू महोत्सव

कटनी । आज पर्यूषण पर्व के अंतिम दिवस पर श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया गया निर्वाण उत्सव। आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 आस्तिक्य सागर महाराज संसघ के सान्निध्य में जैन बोर्डिग परिसर में श्री चन्द्रप्रभ ज्ञानोदय संगीत मंडल के तत्वाधान में जैन धर्म के 12 वे तीर्थंकर बासूपूज्य भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया।

सर्वप्रथम प्रातः 07 बजे भगवान का मस्तकाभिषेक, शांतिधारा एवं श्रावक एवं श्राविकाओं द्वारा तत्वार्थ सूत्र का वाचनएवं अर्घ्य भगवान को अर्पित किये एवं मुनि श्री द्वारा तत्वार्थ सूत्र का अर्थ एवं प्रवचन दिये और बताया तत्वार्थ सूत्र जैन धर्म की गीता है।

इसके बाद जैन समाज एवं श्री चन्द्रप्रभु ज्ञानोदय संगीत मंडल द्वारा दीप जलाकर, भक्तिभाव से निर्वाण लाड़ू भगवान को अर्पित किये गये एवं रात्रि में विदिशा से आये पंडित डॉ अभय कुमार जैन द्वारा उत्तम ब्रम्हचर्य व्रत के ऊपर प्रवचन दिये एवं सभी ने भगवान की नृत्य कर भक्ति भाव से आरती की।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री चन्द्रप्रभु ज्ञानोदय संगीत मंडल के अध्यक्ष स.सि. श्री अनिल कुमार जैन, अरविन्द जैन, राजीव जैन, योगेश जैन, नितिन जैन, प्रसन्न जैन, राजीव जैन, राजकमल जैन, सुनील जैन अविनाश जैन एवं अन्य सदस्यों ने अभार व्यक्त किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम