FEATURED

शोखियों में घोला जाये, फूलों का शबाब…के रचनाकार पद्मभूषण महाकवि गोपाल दास नीरज नही रहे

मुंबईः शोखियों में घोला जाये, फूलों का शबाब… के रचनाकार, गीतकार, साहित्यकार और पद्मभूषण से सम्मानित कवि गोपालदास नीरज का लंबी बीमारी के बाद देर शाम निधन हो गया। पुत्र शशांक प्रभाकर ने बताया कि आगरा में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें कल दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि उनकी पार्थिव शरीर को पहले आगरा में लोगों के अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा और उसके बाद पार्थिव देह को अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Back to top button