Site icon Yashbharat.com

शुक्रवार के दिन नहीं करने चाहिए ये काम मां लक्ष्मी हो जाती हैं रुष्ट

images 20

धर्म डेस्क। शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन लोग वैभवलक्ष्मी का व्रत भी रखते हैं। मान्यता है कि जो लोग शुक्रवार के दिन नियमित रुप से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके घर में सदैव सुख-संपन्नता बनी रहती है।

इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का दिन भी माना गया है। और शुक्र ग्रह को भी भौतिक सुख का कारक माना जाता है। शुक्रवार के दिन कुछ बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए-

महिलाओं को लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। शुक्रवार या किसी अन्य दिन किसी महिला या कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। किसी किन्नर का अपमान तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

जहां पर महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां कभी भी लक्ष्मी जी वास नहीं करती हैं। ऐसे घर में हमेशा दरिद्रता का वास होता है।

शुक्रवार के दिन किसी से कर्ज लेना या किसी को कर्ज देना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिन दिया गया धन वापस आने में बहुत मुश्किल होती है। साथ ही रिश्तों में कड़वाहट आती है।

शुक्रवार को सात्विक भोजन करना चाहिए। मांस और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। हो सके तो इस दिन घर में कुछ मीठा बनाना चाहिए, और मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए।

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का स्वामी माना गया है, और चीनी का संबंध शुक्र ग्रह एवं चंद्रमा दोनों से हैं, इसलिए शुक्रवार को किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए।

इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है। जिससे सुख-सुविधाओं में कमी आती है, और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है

शुक्रवार के दिन झगड़ा नहीं करना चाहिए, न ही किसी से अपशब्द बोलने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। पैसे का अपव्यय बढ़ जाता है, और घर में दरिद्रता का वास होता है

Exit mobile version