शिवराज का चुनावी गणि‍त बिगाड़ने वाले IPS पर गिरेगी गाज?

भोपाल। शिवराज सरकार का चुनावी गणित बिगाड़ने वाले आईपीएस अफसरों पर जल्द गाज गिरने वाली है. दलित आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा की वजह से ग्वालियर और चंबल रेंज के पुलिस अधीक्षकों पर गाज गिरना तय मानी जा रही है. वहीं दूसरे जिलों के एसपी के ट्रांसफर की वजह कानून और सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्थानीय मुद्दे बताए जा रहे हैं. सूत्रों पर यकीन करें तो तीन रेंज के एडीजी और 12 से ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक की छुट्टी होगी. जल्द ही इन आईपीएस अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी होगी.

हाल ही में कुछ ऐसी घटनाएं और मामले सामने आए हैं, जिससे बीजेपी का चुनावी गणित बिगड़ने लगा है. इन मुद्दों के पीछे कई आईपीएस अफसरों की नाकामी सामने आई है. सूत्रों के अनुसार कई विधायक और जनप्रतिनिधियों ने रेंज और जिले के पुलिस अफसरों की शिकायत सीएम शिवराज सिंह चौहान से की है. कालापीपल के विधायक इंदर सिंह परमान उन्हीं विधायकों में से एक हैं. उन्होंने रेंज के एडीजी और शाजापुर जिले के एसपी की शिकायत की है. आरोप है कि जिले में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में पुलिस एक पक्षीय कार्यवाही करती है. इस कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में बीजेपी को लेकर गुस्सा है.

Exit mobile version