Site icon Yashbharat.com

42 मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह, आशीर्वाद देने पहुंचे CM शिवराज

Nikaah Ceremony

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के नसरुल्लागंज ब्लॉक में आयोजित सीएम निकाह योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शिरकत की. शिवराज सिंह ने सामूहिक निकाह में 42 जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी. साथ ही में उन्होंने एक विधवा महिला की शादी के लिए दो लाख रुपए की मदद का एलान किया.

दरअसल, नसरुल्लागंज ब्लॉक के गोरखपुर गांव में मंगलवार सुबह सीएम निकाह योजना के तहत मुस्लिम समाज के सामूहिक निकाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में 42 जोड़ों को आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे. सीएम के गांव पहुंचते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत भी किया.

सामूहिक निकाह के अवसर पर सीएम शिवराज ने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नव युगल को नए मांगलिक जीवन की शुभकामनाएं देने आया हूं. इस दौरन उन्होंने एक एलान भी किया. शिवराज सिंह ने हीना नाम की विधवा की शादी के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की. साथ ही सीएम शिवराज ने जोड़ों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद भी दिया. कार्यक्रम में काजी अशरफ अली के साथ मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोग और कई निगमों के अध्यक्ष मौजूद रहे.

Exit mobile version