Tuesday, May 19, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह ने अजय सिंह पर बोला हमला-जिसने मां को धोखा दिया वह मुझ पर आरोप लगा रहे…

जनसभा को संबोधित करते हुए मैहर में शिवराज सिंह चौहान ने  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर  हमला बोलते हुए कहा कि जिसने अपनी सगी मां को धोखा दिया उन्‍हे  घर से ही बेदखल कर दिया वह मुझ पर मैहर माता को धोखा देने का आरोप कैसे लगा सकते हैं  मैं आज अपने कामों को लेकर जनता के बीच में हूं।

मैहर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार सुबह अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए और आरती की। इसके साथ ही वे यहां से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। सीएम के साथ प्रभात झा, सुभाष भगत, वीडी शर्मा और विश्वास सारंग भी यहां पहुंचे हैं। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से जनआशीर्वाद यात्रा में थोड़ी बाधा जरूर हुई। लेकिन

cm in maihar mata temple 2018718 112827 18 07 2018

मंदिर के बाहर निकलने के बाद सीएम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि महागठबंधन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कांग्रेस ने जिससे महागठबंधन किया है, उसका सत्यानाश हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने चित्रकूट इस बार ना जाने के सवाल पर कहा उसके लिए अलग से प्रोग्राम बना कर आऊंगा।

मुझे महागठबंधन में कांग्रेस की चिंता नहीं है, चिंता उनकी है जो इस गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। उनका सर्वनाश होना तय है, चाहे वीपी सिंह की सरकार रही हो चाहे चंद्रशेखर की रही हो, चाहे मोरारजी देसाई की रही हो।

महागठबंधन को लेकर सीएम ने पुरानी सरकारों का हवाला दिया, साथ ही कहा कि प्रथम चरण में बाबा महाकाल के दर्शन लेकर और द्वितीय चरण में माई शारदा के आशीर्वाद से यात्रा को प्रारंभ कर रहा हूं।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply