Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजनराष्ट्रीय

एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खबरों के अनुसार प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थि‍त अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी।

प्रि‍यंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं। इस सीरियल में वह बाहुबली फेम एक्ट्रेस रम्या कृष्णनन के साथ नजर आई थी। प्रियंका की मौत की खबर सबसे पहले उनकी नौकरानी ने दी थी। आज बुधवार सुबह प्रियंका की नौकरानी जब उनके घर पर पहुंची तो उसने प्रियंका को पंखे से लटके हुए पाया था।

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस की शादी को करीब 3 साल गुजर चुके थे लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। परिवार में परेशानी और अनबन होने की मुख्य वजह यही बताई जा रही है। टीवी एक्ट्रेस की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। आत्महत्या का मुख्य कारण पता लगाने के लिए जांच कार्य शुरू हो चुका है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply