Latest

शिवराज ने कहा-भावुक पल, अभी सिर्फ कोरोना से जंग ही पहली प्राथमिकता

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से फिर भाजपा फिर शिवराज थोड़ी देर में शिवराज सिंह सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

IMG 20200323 WA0045

शिवराज ने अपने चयन के बाद संबोधन में कहा कि य‍ह उनके लिए बहुत भावुक पल है। वे हमेशा पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता रहे । यह भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्‍य कार्यकर्ता को ऐसा काम करने का अवसर मिले।

शिवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्‍हें चुनौतीपूर्ण समय में यह दायित्‍व मिला है।

शिवराज ने कमल नाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने अल्‍प समय में ही प्रदेश को तबाह कर दिया है। अब सब मिलकर प्रदेश के विकास के‍ लिए काम करेंगे। एक परिवार के सदस्‍य के तौर पर आत्‍मीयता से काम करेंगे और सबको साथ लेकर चलेंगे। हम प्रदेश को फिर विकास की दिशा में अग्रसर करेंगे और जनकल्‍याण की दिशा में इतिहास रचेंगे। उन्‍होंने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि यह समय जश्‍न का नहीं हालात हमें इसकी इजाजत नहीं देते। इस विपदा से हम सब को मिलकर निपटना है।उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने की होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम