राष्ट्रीय

शिक्षक को रोज लेनी होगी टॉयलेट के साथ सेल्फी

धमतरी । जिला पंचायत से आदेश जारी किया गया है कि जिले के सभी 355 ग्राम पंचायतों में बनाए गए 355 कम लागत के मूत्रालयों के उपयोग की जानकारी वाट्सएप के माध्यम से देनी है। मूत्रालय के नियमित उपयोग, रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन, भौतिक निरीक्षण की जानकारी वाट्सएप में मनाए गए मिशन एड द रेट 355 ग्रुप में भेजना है।

 

कम लागत के मूत्रालय का निरीक्षण करते हुए प्रतिदिन इस ग्रुप में फोटो भेजना है। संबंधित प्रपत्र में प्रति शुक्रवार शाम 4 बजे तक जानकारी भेजने कहा गया है। इस तरह का आदेश जिला पंचायत के सीईओ एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सचिव डॉ.जगदीश सोनकर ने जारी किया है।

स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ भारत कार्यक्रम (मिशन-355) के तहत जिले के सभी 355 ग्राम पंचायतों के 355 विद्यालयों में कम लागत का मूत्रालय बनाया गया है। इन मूत्रालयों के नियमित उपयोग सुनिश्चित करने उसके रखरखाव का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश स्कूलों को दिया गया है।

Leave a Reply

Back to top button