Site icon Yashbharat.com

शाह ने राहुल गांधी की चुटकी ली-पार्टी में वंशवाद एवं जातिवाद का कोई स्थान नहीं

2017 10image 15 09 270994000amitshah ll
  • वाराणसी: पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी को देश को आगे बढ़ाने वाला ‘नेतृत्व’ बताते हुए भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने युवाओं से 11 करोड़ सदस्यता वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। शाह ने मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ‘युवा उद्घोष’ कार्यक्रम में 17-35 आयु वर्ग के लगभग 17000 युवाओं को सम्बोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 320 से अधिक सांसद, 1400 से अधिक विधायक एवं 11 करोड़ से अधिक सदस्य संख्या के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। देश के 19 राज्यों में सरकारें बनाने के साथ ही 80 फीसदी भू-भाग पर भाजपा का शासन है।
उन्होंने नव निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बिना नाम लिए हुए चुटकी ली और युवाओं को भाजपा की विशेषताएं गिनाते हुए कहा कि मैं बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता के तौर पर पार्टी में शामिल हुआ था और आज राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। मेरी पार्टी चाय बेचने वाले को भी प्रधानमंत्री बनने का मौका देती है। उन्होंने दावा किया उनकी पार्टी में वंशवाद एवं जातिवाद का कोई स्थान नहीं है, सिर्फ ‘सबका साथ सबका विकास’ उनकी पार्टी का एजेंडा है।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा तीन तलाक का कानून के सहारे मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार बंद करवाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी उसका कानून का विरोध कर रही है। शाह ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जन धन, स्टार्टअप, स्कील इंडिया, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से भाजपा नेतृत्व वाली सरकार देश को विकास के रास्ते आगे बढ़ाना चाहती है। किसानों को विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे उनके खातों तक पहुंचाने के अलावा महिलाओं के लिए ‘मातृत्व अवकाश’ 23 सप्ताह करके उन्हें राहत देने का काम किया है
Exit mobile version