Site icon Yashbharat.com

शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है अधिकारी कर्मचारी, संयुक्त मोर्चा के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में कलेक्टर अवि प्रसाद ने कहा

IMG 20240112 WA0043

कटनी।अधिकारी कर्मचारी सरकार और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जो शासन की महत्वपूर्ण विकास और जनहित की योजनाओं को जमीन पर क्रियान्वित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समन्वय के साथ कार्य करने से योजनाएं आसानी से धरातल पर उतरती है ।उक्ताश्य के उद्गार कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को नवीन सभाकक्ष में आयोजित अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नववर्ष मिलन व कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऐसे आयोजनों से एक दूसरे को समझने और कार्य करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने में आसानी होती है ।

कटनी में इस प्रकार के कार्यक्रम और समन्वय होना निश्चित रूप से खुशी की बात है आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएं तो जहां आपसी समन्वय से योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी, वहीं कर्मचारी बेहतर ढंग से अपनी बात अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट से रख सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान श्री प्रसाद ने संयुक्त मोर्चा के जानकारी युक्त नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ।जिसके बाद संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी ने मोर्चा का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ ही जिलाध्यक्ष आर के बत्रा, सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर ,उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों ने कलेक्टर श्री प्रसाद को बैज लगाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर एडीएम श्रीमती साधना परस्ते ,संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा, तहसीलदार सुश्री नेहा जैन ,जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह, सी एम एच ओ डॉ आर के अठ्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, रोजगार अधिकारी डी के पासी, सी ई ओ प्रदीप सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीकार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पारस जैन और निधि चतुर्वेदी ने किया।आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष आर के बत्रा ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी रामाधार गौतम विवेक दुबे,प्रोफे.अजय कुरारिया, सूरज भान सिंह,शिवकुमार सोलंकी ,अनुज दहिया, अवधेश दहिया,डॉ अजीत सिंह,एम एस यादव,गणेश बिचपुरिया,भगवान सिंह परिहार,अनंत तिवारी आर एस बनाफर,हरीश सक्सेना, रमाशंकर तिवारी ,बलराम दहिया, अवधेश दहिया,रविशंकर तिवारी, प्रमोद मिश्रा,मार्तण्ड सिंह,आदिल खान, रामजी विश्वकर्मा , के के गुप्ता,गणेश बिचपुरिया, अजय नामदेव,डब्लू सी आर एम एस के श्रीनारायण शुक्ला दिनेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version